मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज स्टेशन परिसर में हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक का पैर कटा
मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान हैदरनगर थाना क्षेत्र के बंशी बिगहा निवासी अशोक रजवार के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार अशोक रजवार किसी रिश्तेदार के यहां मोहम्मदगंज आया हुआ था। इसी दौरान स्टेशन परिसर में वह मालगाड़ी की चपेट में आ ।