प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत धनकुंडा गांव में बुधवार को दिन के 11 बजे 72 घंटे के अखंड रामधुन का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया। शोभायात्रा धनकुंडा से निकलकर पसिया होते हुए कुमारसर दुर्गा मंदिर पहुंची,