नावकोठी: पहसारा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ मंगलवार को भी जारी, कथा सुनने जुटी लोगों की भीड़
पहसारा में आयोजित श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ मंगलवार को भी जारी रहा। वृंदावन से आई कथा वाचिका सुश्री वैदेही शरण महाराज के प्रवचन को सुनने के लिए आसपास की महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर रुक्मिणी श्री कृष्ण विवाह का सुदामा कृष्ण की दोस्ती तथा कृष्ण और द्रौपदी के पवित्र रिश्ते आदि का मार्मिक चित्रण हुआ।