विष्णुपुर के पूर्व मुखिया गणेश पोद्दार की पांचवीं पुण्यतिथि समारोह विष्णुपुर में सोमवार को आयोजित की गई। इस अवसर पर मुखिया प्रभादेवी के द्वारा 1000 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सीपीआई नेता अनिल अंजान ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की। लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित की।