राजनगर: राजनगर कुटने डैम में बिना सुरक्षा 40 फीट ऊंचाई पर मजदूरों से काम, जल निगम योजना पर सवाल
राजनगर तहसील अंतर्गत कुटने डैम से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां मजदूरों की जान से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है।मंगलवार सुबह करीब 11 बजे का यह मामला बताया जा रहा है, जिसमें मजदूरों को लगभग 40 फीट ऊंची टंकी पर बिना किसी सेफ्टी किट के काम करते देखा गया। न तो सेफ्टी बेल्ट, न हेलमेट और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था मौके पर नजर आई।