खरौंधी: आवास प्लस ग्राम सभा में अनियमितता का आरोप, योग्य लाभुकों की अनदेखी पर ग्रामीणों में नाराजगी
खरौंधी प्रखंड में आवास प्लस योजना की ग्राम सभाओं को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। आरोप है कि छह पंचायतों में ग्राम सभा सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई। ग्रामीणों का कहना है कि योग्य और अयोग्य लाभुकों पर चर्चा किए बिना सिर्फ नाम पढ़कर हस्ताक्षर करा लिए गए। सूची में जनप्रतिनिधियों के परिजन, आंगनबाड़ी सेविका, अधिक जमीन और वाहन रखने वाले लोगों के नाम शामिल होने का भी आरोप