सतना में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 1 मईको शहर में एक विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजितकिया जाएगा। यह कार्यक्रम शासकीय उमा विद्यालय व्यंकटक्रमांक-2 के मैदान में होगा, जिसमें कुल 105 जोड़े विवाहबंधन में बंधेंगे। सम्मेलन की खास बात यह रहेगी कि सभी 105 दूल्हे'व्यंकटेश लोक' से ई-रिक्शा पर सवार होकर बारात के रूपमें विवाह स्थल तक पहुंचेंगे।