अलीपुर: रोहिणी सेक्टर-4 में हुए बस एक्सीडेंट के मामले में बस चालक ने दिया बयान, कहा- मिर्गी का दौरा आने की वजह से हुआ था हादसा
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 4 में बेकाबू हुई नई इलक्ट्रिक डीटीसी बस के गिरफ्तार चालक ने पूछताछ में खुलासा किया है कि मिर्गी के दौरे की वजह से बस अनियंत्रित हो गई थी . बस चालक ने बताया कि ड्यूटी ऑफ होने के बाद वह बस को लेकर बस टर्मिनल जा रहा था इसी दौरान रोहणी सेक्टर 4 के पास चलती गाड़ी में उसे मिर्गी का दौरा आ गया और बस और नियंत्रित हो गई. हादसे के दौरान बस में कोई सवारी मौजूद नही था. आपको बता दे की शनिवार दोपहर के वक़्त अनियंत्रित बस ने कार को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़ी साइकिल और कई बाइक को कुचल दिया था. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि कुछ लोग घायल है जिनका इलाज किया जा रहा है . पुलिस ने बस चालक के खिला