धमतरी जिले में 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलेगा। 0-5 साल के 1,10,443 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। 756 पोलियो बूथ और 1,915 स्वास्थ्य कर्मी इस अभियान में ड्यूटी देंगे। अभिभावकों से बच्चों को टीका दिलाने की अपील की गई है।