पीलीबंगा: अरोड़ वंश सभा पीलीबंगा की नवीनतम कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ
अरोड़ वंश सभा पीलीबंगा की नवीनतम कार्यकारिणी का आज रविवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संरक्षक कृष्ण लाल कामरा ने नव मनोनीत अध्यक्ष रमन बगल को अरोड़ वंश सभा के 16 वे अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। नव मनोनीत अध्यक्ष रमन बाघला ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित करते हुए उन्हें माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।