डीग: जनूथर के मुख्य बाजार में जर्जर बिजली का पोल बना खतरा
Deeg, Bharatpur | May 17, 2026 जिले के कस्बा जनूथर के मुख्य बाजार में नगर जाने वाले सीसी सड़क मार्ग पर लगा एक जर्जर विद्युत पोल स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। बाजार क्षेत्र में बालकिशन जैन की दुकान के समीप खड़े इस पोल की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।