कुकड़ू: कुकड़ू में जंगली हाथियों का कहर, बाकरकुड़ी में मचाया तांडव, कई घर व दुकानें क्षतिग्रस्त, ग्रामीण दहशत में
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. बीते दिनों सापारुम जंगल में एक व्यक्ति की जान जाने की घटना के बाद भी हालात सामान्य नहीं हुई हैं, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है. बीती मंगलवार की देर रात कुकड़ू प्रखंड के बाकरकुड़ी गांव में 6-7 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने गांव में घुसकर कई घरों