घंसौर से मंडला आ रहा एक लोडेट ट्रक मोहन टोला में क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा सोमवार की सुबह 6 बजे करीब पहाड़ी से उतार के दौरान हुआ। बताया गया कि अचानक ट्रक का ब्रेक फेल होने से चालक ने नियंत्रण खो दिया। गनिमत रही कि ट्रक खाई में नहीं गिरा और एक पुलिया में टिक गया। चालक परिचालक दुर्घटना में बाल-बाल बचे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।