दुधि: गुजरात में मजदूर की सड़क हादसे में मौत, घर पहुँचा शव, परिजनों में मचा कोहराम
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव के बावनझरिया में गुजरात में मजदूरी कर रहे 25 वर्षीय रामप्रसाद का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रामप्रसाद करीब चार-पांच महीने पहले बड़ौदा (गुजरात) में काम करने गया था। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी को मोबाइल के माध्यम से सड़क दुर्घटना में रामप्रसाद की मौत की सूचना मिली।