पूर्णिया पूर्व: बेलौरी नयाटोला में स्कार्पियो सवार पर ईंट से किया हमला,पीड़ित ने थाना में किया शिकायत
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी नया टोला गांव स्कार्पियो वाहन सवार पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।मामले में पीड़ित वाहन स्वामी सनोज सिंह ने थाना में लिखित शिकायत किया है।उन्होंने कहा है कि वे अपने स्कार्पियो वाहन से घर आ रहे थे उसी दौरान बेलौरी नया टोला के समीप शिवचन्द्र सिंह,परीक्षण सिंह,प्रमोद सिंह सहित अन्य ने उनके गाड़ी पर ईंट से हमला कर दिया।