पूर्णिया पूर्व: रानीपतरा में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग में पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के रानीपतरा मॉडल विद्यालय प्रांगण में संतमत सत्संग का 65वां जिला वार्षिक अधिवेशन में पहले दिन श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ा। वहीं सत्संग में मंच संचालन डॉक्टर विश्वनाथ मेहता ने किय। कार्यक्रम में महर्षि मेही सिद्ध पीठ कुप्पाघाट भागलपुर से आये संत महात्मा ने अपने वाणी से श्रद्धालुओं को लाभन्वित किया।