पूर्णिया पूर्व: रानीपतरा ओवरब्रिज पर सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
पूर्णिया कटिहार मुख्य सड़क मार्ग पर रानीपतरा ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क दुर्घटना में चांदीकठुआ गांव निवासी मनीष मेहता घायल हो गया था।जिसे उपचार के लिये जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया।जहां घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिये उसे हॉयर सेंटर पटना रेफर कर दिया।वहीं सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।