मंझनपुर: सोशल मीडिया पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने मंझनपुर में एसपी को सौंपा ज्ञापन
समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक से मंझनपुर पुलिस कार्यालय में मुलाकात कर सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर भेदभावपूर्ण कार्यवाही के आरोपों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सत्तापक्ष और विपक्ष के लिए दोहरे मानक अपनाए जा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।