बिहिया: राजा बाजार गांव में रोया बुढ़ापा, बेटों की मार से अस्पताल पहुंचा 72 वर्षीय पिता,रिश्तों को झकझोर देने वाली तस्वीर आई सामने
बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा बाजार चौक से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिस बेटे को जन्म देकर पालने-पोसने में एक पिता ने अपनी पूरी जिंदगी खपा दी, उसी बेटे ने बुढ़ापे में उसके सिर से छत और हाथ से सहारा छीन लिया।इस अमानवीय घटना में 72 वर्षीय दुर्गा प्रसाद, पिता स्वर्गीय विश्वनाथ प्रसाद, गंभीर रूप से घायल हो गए है।