नावकोठी: रजाकपुर में कबीर मत के अनुयायियों का सत्संग समारोह आयोजित, कबीर के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
रजाकपुर भगवती स्थान के प्रांगण में कबीर पंथियों का भव्य सत्संग का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता गणेश पासवान ने किया। इस अवसर पर आसपास के महिला पुरुष श्रोता शामिल हुए। वक्ताओं ने कबीर को समाज का महानायक बताया जिसने धर्म और छुआछूत की दीवारों को गिराने का काम किए थे।