झाबुआ: झाबुआ में समर कैंप के दौरान बाल संस्कार पाठशाला का आयोजन किया गया
Jhabua, Jhabua | May 4, 2025 4 मई दोप.3:45 बजे झाबुआ पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि समर केम्प अंतर्गत 1 मई से 31 मई तक बच्चों के सांस्कृतिक और मूल्य विकास के लिए प्रत्येक रविवार को सुबह 8 बजे से 9 तक बाल संस्कार पाठशाला का आयोजन भी किया जा रहा है ताकि बच्चों को भारतीय संस्कृति की आध्यात्मिक महिमा के बारे में जागरूक किया जा सके।