कानपुर: रावतपुर के केशवपुरम इलाके में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
रावतपुर के केशवपुरम इलाके में शनिवार देर रात एक कार चालक के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो रविवार 11बजे वायरल हो गया है। दूसरी कार में सवार युवकों ने चालक को गाड़ी में ही पीटना शुरू किया और फिर बाहर खींचकर लात-घूंसों से जमकर हमला किया। मारपीट में चालक को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।