कानपुर: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री एम्पलाइज यूनियन का वार्षिक चुनाव संपन्न, दीपक उपाध्याय बने अध्यक्ष, कमल किशोर गौड़ बने महामंत्री
रविवार दोपहर 1:30 बजे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री एम्पलाइज यूनियन कानपुर का वार्षिक चुनाव सकुशल संपन्न हुआ भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के संयुक्त मंत्री योगेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें एक बार फिर से युवाओं के प्रिय दीपक उपाध्याय को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया और कमल किशोर गौड़ को महामंत्री बनाया गया