थावे: रिखई टोला के पास सीएसपी में हथियारबंद अपराधियों ने 60 हजार रुपए लूटे, सदर एसडीपीओ मामले की जांच कर रहे हैं
थावे थाना क्षेत्र के थावे- लकड़ी मुख्य सड़क पर रिखई टोला के समीप स्थित ईदगाह चौक के पास एक ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर सोमवार को बाइक सवार अपराधियों ने सीएचसी संचालक पर पिस्टल तान दिया। साथ ही गल्ला में रखे गए 60 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना कि सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करने में जुट गए है।