थावे: जगदीशपुर में दुकानदार पर गोली चलाने और बदमाश की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
थावे थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मोड़ के समीप बीते सोमवार को एक दुकानदार को गोली मारने के बाद उग्र लोगों ने आरोपित युवक को पकड़ कर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं घटना के बाद पुलिस ने चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी करने के साथ ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दुकानदार को गोली मारने के लिए हथियार व बाइक देने वाले दो आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।