शुक्रवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना टांडा क्षेत्र के एक गाँव में पति और ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता को पीटने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने टाण्डा थाना प्रभारी को एक प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आज सुबह करीब 10.00 बजे उनके जेठ और देवर ने घर में उनके साथ मारपीट की।