महाराजगंज: तिलेडा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
15 मई शुक्रवार की रात्रि 10:00 बजे के आसपास बाइक सवार युवक बछरावां से घर की ओर जाते समय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हो गया। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से बछरावां अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।