बीकानेर रेंज आईजी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले की साहवा पुलिस ने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान साहवा बाइपास पर श्योराणी गांव के कच्चे रास्ते पर एक युवक के पास 8.78 ग्राम हैरोइन जप्त की,जिसकी बाजार कीमत ₹01.75 लाख है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से ₹33,220 जब्तकिए हैं।