मिर्ज़ापुर: कोतवालीदेहात के नेवडीया गांव में प्रधानमंत्री आवास के पास खुली देसी शराब की दुकान हटाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बताते चले कि देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में प्रधानमंत्री आवास में खुले देसी शराब की दुकान को हटाने को लेकर शनिवार की सुबह लगभग 11:00 बजे ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया गांव निवासी अनुराग पांडे ने बताया कि जहां दुकान खुला है उसी रास्ते से गांव की बहन बेटियां आती जाती है जहां शराबियों द्वारा परेशान किया जाता है दुकान नहीं हटा तो बड़ा प्रदर्शन होगा