मांझी: वृद्धा हत्या मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम , ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Manjhi, Saran | Jun 14, 2026 मांझी एकमा मुख्य मार्ग पर शीतलपुर स्थित धमालू ब्रह्म बाबा के समीप रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी करते हुए वाहनों का आवागमन ठप कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गुरुवार की रात 80 वर्षीय वृद्धा रुक्मिणा देवी की हत्या मामले में नामजद शेष आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई। जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। मृतिका राम जन्म पंडित की पत्नी थी।