विदिशा नगर: गाय को बचाने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, टला बड़ा हादसा
विदिशा बायपास पर रायसेन की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक सड़क पर गाय आ जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।शनिवार दोपहर 12 बजे गाय को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि कार के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है।