जबलपुर: जबलपुर में आफत की बारिश, एक घंटे की वर्षा ने खोली जिला प्रशासन के दावों की पोल, शहर में जलमग्न हुई सड़के
मंगलवार शाम लगभग 4 बजे मानसून की पहली दस्तक ने ही प्रशासन के दावों की हवा निकाल दी है। सिर्फ एक घंटे की बारिश ने शहर के सीवर सिस्टम की पोल खोलकर रख दी। नालिया जाम होने से पानी सड़कों पर आ गया।सबसे बदतर हालात पॉश इलाके स्नेह नगर में देखने को मिले, जहां सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। इतना ही नहीं, तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में भारी भरकम पेड़ उखड़कर सड़कों प