गाज़ीपुर: आंधी-तूफान बना मौत का फरमान, इलाज कराने जा रहे वृद्ध पर गिरी पेड़ की टहनी, हुई दर्दनाक मौत
मौसम विभाग के अलर्ट के बीच गाजीपुर में अचानक बदले मौसम ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज आंधी, तूफान और बारिश के बीच इलाज कराने जा रहे एक वृद्ध की पेड़ की टहनी गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा न सिर्फ मौसम की मार को दिखाता है, बल्कि लापरवाही पर भी सवाल खड़े करता है। दरअसल मौसम विभाग के अलर्ट के बाद गाजीपुर में अचानक मौसम ने करवट ली।