मंझनपुर: खाकी का शौर्य और अनुशासन, कौशाम्बी में पासिंग आउट परेड की रिहर्सल में दमदार तैयारी दिखी
कौशाम्बी रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को लगभग 11 बजे रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत/पासिंग आउट परेड से पहले आयोजित ग्रैंड रिहर्सल पूरी भव्यता, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुई। परेड में शामिल प्रशिक्षु आरक्षियों ने एकसमान कदमताल, सटीक ड्रिल और शानदार तालमेल का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।