राजगढ़: राजगढ़ के मनकामेश्वर मंदिर पर चल रही शिव महापुराण कथा का हुआ समापन
राजगढ़ के मनकामेश्वर मंदिर पर 13 जून से 19 जून तक सात दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा था। जिसका शुक्रवार को शाम चार बजे क़रीब पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इस दौरान भंडारे के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौक़े पर कथा वाचक पंडित आनंद कृष्ण महाराज ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया।