गड़हनी प्रखंड के कुरकुरी गांव में बुधवार शाम 4 बजे तक पशु बांझपन निवारण सह जागरूकता शिविर लगाकर 138 पशुओं को किया गया उपचार। ये शिविर पशु एवं मत्स्य विभाग के निर्देश पर लगाया गया था। शिविर का नेतृत्व गड़हनी पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रकांत निराला ने किया। शिविर में पशुपालकों को बांझपन रोग क्यों होती है और उसका उपचार बताया गया।