आगर के लक्ष्मणपूरा निवासी लक्ष्मीनारायण पिता घीसु लाल मालवीय उम्र 60 वर्ष 27 अक्टूबर सुबह 11 बजे सरकारी अस्पताल का बोल कर गए थे लेकिन वापस घर नहीं पहुंचे परिजनों द्वारा इधर-उधर तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। फरियादी विष्णु पिता लक्ष्मीनारायण की रिपोर्ट पर आगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार दोपहर 2 बजे गुमशुदगी दर्ज कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।