महाराजगंज: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, श्यामदेउरवां थाने में दर्ज हुआ केस
शुक्रवार को 5 बजे श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया।थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी भोलू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।