पनियरा -मुजुरी मार्ग पर शुक्रवार को 3 बजे कौवाठोर पेट्रोल पम्प के पास दो बाइकों में आगे पीछे से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर सवार पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए । उन्हें इलाज के लिए पीएचसी पनियरा लाया गया। जहां तीन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।