पत्थलगांव: जशपुर में प्रोटीन से भरपूर देशी पुटू की बाजार में धूम, कीमत 2000 रुपये किलो तक पहुंची
जशपुर जिले के जंगलों में प्राकृतिक रूप से मिलने वाला देशी मशरूम पुटू इन दिनों बाजारों में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। सीमित समय के लिए उपलब्ध होने वाले इस स्वादिष्ट और प्रोटीन युक्त वन उत्पाद की कीमत 1500 से 2000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसके बावजूद लोग शौक से इसे खरीदकर इसका स्वाद ले रहे हैं। बारिश से पहले जंगलों में उगने वाला पुटू केवल एक से डेढ़ मह