गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) द्वारा किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को सहजनवा तहसील क्षेत्र के रावतपार सरया गाँव के दर्जनों किसानों ने गीडा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी को अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। यह विरोध प्रदर्शन किसान सुनील यादव के नेतृत्व में हुआ।