विदिशा नगर: भूमि सीमांकन की खामियों पर भड़के किसान, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान संघ ने भूमि सीमांकन में आ रही समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय में गुरुवार शाम 5 बजे ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन नक्शों, पटवारी नक्शों और सैटेलाइट नक्शों में अंतर होने से सीमांकन में त्रुटियां सामने आ रही हैं, जिससे खेतों की सीमाओं को लेकर विवाद बढ़ रहे हैं। संघ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या आ रही है।