हुज़ूर: भोपाल के कोतवाली इलाके में लॉज में रह रहे 68 वर्षीय बुजुर्ग ने सल्फास खाकर आत्महत्या की
Huzur, Bhopal | Mar 15, 2025 भोपाल के कोतवाली इलाके में एक लॉज में रहने वाले 68वर्षीय बुजुर्ग ने सल्फॉस खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे का आरोप है कि नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के नाम पर उनकी चाय की गुमटी हटाने की लगातार सूचना मिल रही थी, जिससे वे तनाव में थे।