बाह: पिनाहट में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, 27 लोग हुए अस्पताल में भर्ती
पिनाहट। क्षेत्र के कुकथरी गांव स्थित समधिया कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। गैस फैलने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन होने लगी, जबकि कुछ बच्चों को उल्टियां भी होने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर पूरे गांव को खाली कराकर