रविवार को 4 बजे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेसजन की बैठक हुई। संचालन मीडिया प्रभारी जयप्रकाश लाल ने किया।विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को स्थापित कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई और 1947 में आजादी दिलाई।