झांसी: झाँसी के सीपरी ओवर ब्रिज पर केनाल फोर्ड शोरूम के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, कार चालक फरार
Jhansi, Jhansi | May 4, 2026 झाँसी के सीपरी ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां केनाल फोर्ड शोरूम के सामने एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। रास्ते से निकल राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा