इटारसी: पथरौटा में सीपीई पुलिया के पास बोरिंग ट्रक से बाइक टकराई, 40 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, पुलिस जांच जारी
पथरोटा में मंगलवार बुधवार दरमियानी रात एक करीब 12.30 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना सीपीई पुलिया के आगे हुई। सड़क किनारे खड़े बोरिंग ट्रक से बाइक टकरा गई। मृतक की पहचान पथरोटा निवासी लेखराज साहू (40) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक इटारसी से अपने घर पथरोटा लौट रहे थे। सीपीई के आगे पुलिया के पास उनकी बाइक ट्रक से टकराई।