बांका: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई, परिवहन विभाग ने 82 वाहनों से ₹3,91,100 वसूले
Banka, Banka | Jan 6, 2026 सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर बांका जिले में यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया। इसी कड़ी में शुक्रवार की शाम 4 बजे एमवीआई और एडिशनल डीटीओ ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 82 वाहन से 3 लाख 91 हजार 100 रुपए जुर्माना वसूला गया।