बरवाडीह: बरवाडीह थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
बरवाडीह थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, मंदीप कुमार राम (22 वर्ष), पिता विश्वनाथ राम केचकी की ओर जा रहे थे, जबकि विनय कुमार (25 वर्ष), पिता नरेश राम रेलवे स्टेशन के पास आरओएच (ROH) कार्य के लिए जा रहे थे।