कैंपियरगंज: चिलवाताल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकटौर में अवैध तरीके से कच्ची शराब बनाने वाले धंधेबाजों ने युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज
चिलवाताल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकटौर में अवैध तरीके से कच्ची शराब बनाने वाले मनबढो ने, शिकायत के शक में सिकटौर के रहने वाले शेखर नाम के युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया इसके बाद उसकी मां सरोज देवी ने पुलिस को तहरीर देकर, सारी सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने नेहा, नीतू और उसके भाई अंकित, राजकुमारी देवी सहित पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।